Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैटिनसन को विश्राम, लॉर्ड्स में उतरेंगे हैजलवुड

लंदन
आॅस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से लॉर्ड्स मैदान पर शुरु होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को विश्राम दिया है और इस मुकाबले में अन्य तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड उतर सकते हैं। आॅस्ट्रेलिया ने मंगलवार सुबह दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की। आॅस्ट्रेलिया ने पैटिनसन को इस मुकाबले से विश्राम दिया है ताकि वह अगले सप्ताह लीड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में ताजा दम उतर सकें।

टीम : टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, कैमरुन बेनक्राफ्ट, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हैड, मैयू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल, नाथन लियोन और जोश हैजलवुड