Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे एशेज टेस्ट का पहला दिन बारिश से धुला, जोफ्रा आर्चर करेंगे पदार्पण

लंदन
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए पदार्पण कैप दी गयी लेकिन बुधवार को यहां लार्ड्स मैदान पर बारिश के कारण पहले दिन का खेल संभव नहीं हो सका। आर्चर को उनके काउंटी टीम ससेक्स के खिलाड़ी क्रिस जार्डन ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कैप भेंट की। इस मुकबाले में टास स्थानीय समय के मुताबिक 11 बजे होना था लेकिन लगातार बारिश और गीले मैदान के कारण यह संभव नहीं हो सका। अंपायर अलीम डार और क्रिस गाफने ने स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर तीन बजे टास कराने का फैसला किया था लेकिन फिर से बारिश ने इसमें खलल डाल दिया । दोनों अंपायरों ने चाय के समय (स्थानीय समय चार बजकर 19 मिनट) पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया। एशेज की मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गये पहले मैच को 251 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त कायम की है। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन के चोटिल होने के कारण इस मैच में जोफ्रा आर्चर को मौका मिला है। दोनों टीमों ने हालांकि अपने अंतिम 11 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा नहीं की है।