आज हम आपको भारत के उन होनहार खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो अपनी प्रतिभा के कारण भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे, लेकिन इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिए बिना टीम से बाहर कर दिया गया।
मयंक अग्रवाल: भारत के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को विश्व कप के दौरान टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें विश्व कप में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। मयंक को वेस्टइंडीज के साथ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
दीपक हुड्डा: भारतीय क्रिकेटर दीपक हुड्डा को 2017 में श्रीलंका के साथ खेली गई टी 20 श्रृंखला के लिए टीम में नामित किया गया था, लेकिन उन्हें उस श्रृंखला में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस सीरीज के बाद से दीपक टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं।
बेसिल थम्पी: लोकप्रिय आईपीएल खिलाड़ी बेसिल निदाहस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।
Herald