Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरभ पुरुष एकल, तो अश्विनी-सिक्की की जोड़ी महिला युगल के फाइनल में

हैदराबाद    
मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा ने शनिवार को मलेशिया के सिकंदर जुल्करनैन पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर हैदराबाद ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश किया। मध्यप्रदेश के 26 साल के सौरभ ने 48 मिनट तक चले सेमीफाइनल में जुल्करनैन को 23-21 21-16 से शिकस्त दी। सौरभ ने मई में स्लोवेनिया अंतरराष्ट्रीय का खिताब जीता था।

सातवीं वरीय भारतीय खिलाड़ी का सामना रविवार को खिताबी भिड़ंत में सिंगापुर के लोह कीन यियू और कोरिया के हियो क्वांग ही के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। सौरभ ने पिछले साल डच ओपन सुपर 100 और रूस ओपन सुपर 100 में खिताब अपने नाम किए थे।

भारत की अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की शीर्ष वरीय महिला युगल जोड़ी ने हांगकांग की फान का यान और वु यि टिंग की जोड़ी को 21-12 21-12 से शिकस्त देकर सत्र के पहले फाइनल में जगह बनाई। खिताब के लिए अब राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदकधारी जोड़ी का सामना अब बाएक हा ना और जंग क्यूंग युन की कोरियाई जोड़ी से होगा।