Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर ने स्मिथ का हाल नहीं पूछने के लिए आर्चर की आलोचना की

नयी दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ को बाउंसर लगने के बाद उनके नीचे गिरने के बावजूद इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का हाल नहीं पूछने के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को फटकार लगाई। दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन लार्ड्स पर दो बार आर्चर की गेंद स्मिथ को लगी। पहली बार तो गेंद उनके हाथ में लगी जबकि दूसरी पर 92.4 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से की बाउंसर उनकी गर्दन और सिर के बीच लगी जहां हेलमेट से बचाव की व्यवस्था नहीं थी। अख्तर ने रविवार को ट्वीट किया कि बाउंसर खेल का हिस्सा हैं लेकिन जब भी गेंद बल्लेबाज के सिर पर लगती है और वह नीचे गिर जाता है तो यह शिष्टाचार है कि गेंदबाज उसका हालचाल पूछे। यह आर्चर ने अच्छा नहीं किया कि जब स्मिथ दर्द से करहा रहा था तब वह वहां से चला गया। मैंने हमेशा सबसे पहले बल्लेबाज तक पहुंचता था। स्मिथ को जब गेंद लगी तब वह 80 रन बनाकर खेल रहे थे और रिटायर हर्ट होकर लौट गए। स्मिथ हालांकि लगभग आधे घंटे बाद बल्लेबाजी के लिए वापस लौटे और उन्हें इंग्लैंड के दर्शकों की हूंिटग का सामना भी करना पड़ा। यह पूर्व कप्तान 92 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट हुआ।