Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता

मैड्रिड
भारत ने शनिवार को यहां विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप की मिश्रित जूनियर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। सुखबीर सिंह और रागिनी मार्कू की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में स्विट्जरलैंड की एंड्रिया वलारो और जेने हुंसपर्गर की जोड़ी को 152-147 से हराकर टूर्नामेंट का अपना दूसरा पदक हासिल किया। सुखबीर ने शुक्रवार को जूनियर कंपाउंड टीम स्पर्धा में कांस्य जीता था।