इंडिया वर्सेज वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच में इशांत का कहर
खेल डेस्क। भारत वर्सेज वेस्टइंडीज के पहले मैच: बल्ले से उपयोगी पारी खेलने के बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (42 रन पर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे, पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 189 रन पर वेस्टइंडीज के आठ विक्रेट झटक कर से संकट में डाल दिया। इशांत ने करयिर में नौवीं बार पांच विकेट हासिल किया है।
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई धरती पर दूसरा बेस्ट प्रदर्शन कर डाला। नार्थ साउंड में ये इशांत का टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
प्हले टेस्ट मैच की पहली पारी में खेल के दूसरे दिन इशांत शर्मा ने 13 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकाॅनामी रेट 3.23 का रहा। इससे पहले वेस्टइंडीज में इंशात शर्मा ने टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन 2011 में ब्रिजटाउन में किया था। तब उन्होंने 55 रन देकर 6 विकेट लिए थे। ये तीसरा मौका है, जब उन्होंने वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए है।
Herald