Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीडीसीए ने यशपाल शर्मा और सुनिल वाल्सन को सीएसी में शामिल किया

नयी दिल्ली
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे यशपाल शर्मा और सुनील वाल्सन को नयी क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल किया है। सीएसी के काम राज्य की टीमों के लिए विभिन्न चयन पैनल और कोंिचग सदस्यों को चुनना है। डीडीसीए ने ट्वीट किया कि हमने 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों यशपाल शर्मा और सुनील वाल्सन को 2019-20 के घरेलू सत्र के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल किया है। कृपया उनका स्वागत करने में हमारा साथ दें। डीडीसीए इस समिति में एक अन्य सदस्य को भी शामिल कर सकता है।