इंटरनेट डेस्क। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्हें संन्यास लिए कई साल हो गए हैं। इसके साथ ही उनके कई रिकॉर्ड भी टूटते जा रहे हैं। उनके ज्यादातर रिकॉर्ड मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ही तोड़ रहे हैं।
भारत ने विदेश में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बने ये तीन बड़े रिकॉर्ड
इसी बीच एक कीवी तेज गेंदबाज ने सचिन का एक बल्लेबाजी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जी हां, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउथी टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में सचिन से आगे निकल गए हैं।
सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 69 छक्के लगाए हैं। वहीं टीम साउथी के टेस्ट क्रिकेट में छक्कों की संख्या अब 71 पहुंच गई है। टीम साउथी ने ये उपलब्धि सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हासिल की। उन्होंने सोमवार को 10 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के भी लगाए।
संन्यास तोड़कर एक बार फिर से भारत की ओर से खेलेगा ये क्रिकेटर!
इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व महान कप्तान क्लाइव लॉयड (70) और पाकिस्तान के यूनिस खान (70) को भी पीछे छोड़ दिया। कीवी क्रिकेटर टीम साउथी की नजर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड पर होगी। पोटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में 73 छक्के लगाए हैं।