खेल डेस्क। इसी साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से निराश अंबाटी रायुडू ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब एक बार फिर से मैदान में वापसी करने का फैसला किया है।
अब विराट कोहली ने तोड़ डाले ये वनडे क्रिकेट के कीर्तिमान
अब ये क्रिकेटर 19 अगस्त से चेन्नई में होने वाली वनडे टूर्नामेंट पार्थसार्थी ट्रॉफी में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अंबाटी रायुडू अपनी फॉर्म को बरकरार रखने के लिए इस टूर्नामेंट में पहली बार खेलेंगे।
आज कुलदीप यादव बनाएंगे ये भारतीय रिकॉर्ड!
अंबाटी रायुडू द्वारा पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के कारणों के पीछे आईपीएल को भी माना जा रहा है, क्योंकि अभी तक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास नहीं लिया है। वहीं खबरें ये भी आ रही है कि वह अबु धाबी में होने वाली टी-10 लीग में भी दिखाई दे सकते हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 नवंबर से होगी।