खेल डेस्क। अजिंक्या रहाणे (102) और हनुमा विहारी (93) की शानदार पारियों के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (5 विकेट) की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 318 रन के विशाल अंतर से हराया। भारत द्वारा मिले 419 रन के बेहद मुश्किल लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन चायकाल के बाद 26.5 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में भारत की ओर से तीन बड़े रिकॉर्ड बने।
संन्यास तोड़कर एक बार फिर से भारत की ओर से खेलेगा ये क्रिकेटर!
यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से विदेशी मैदान पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले विदेशी मैदान पर भारत ने साल 2017 में गॉल में श्रीलंका को 304 रनों से हराया था।वहीं विराट कोहली ने विदेशी धरती पर सर्वाधिक जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली की कप्तानी में भारत ने 28 मैचों में 11 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी।
इस क्रिकेटर ने किया टी-20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एक मैच में तूफानी शतक लगाने के बाद विरोधी टीम के झटके आठ विकेट, बने ये बड़े रिकॉर्ड
जबकि कोहली के नेतृत्व में यह टीम इंडिया की 26 मैचों में 12वीं टेस्ट मैच जीत है। टेस्ट मैचों में जीत के मामले में कोहली ने धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में सात रन देकर पांच विकेट अपने नाम कर रिकॉर्ड बनाया। वह भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में एक ही पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।