Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोकुलम केरला और एफसी गोवा सेमीफाइनल की दौड़ में

कोलकाता
गोकुलम केरला एफसी और एफसी गोवा ने बुधवार को 129वें डूरंड कप में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत की लय बरकरार की। गोकुलम केरला के त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मार्कस जोसफ ने 43वें अ‍ैर 87वें मिनट में दो गोल जबकि शिबिल मोहम्मद ने 56वें मिनट में टीम के लिये तीसरा गोल दागा जिससे क्लब ने इंडियन एयरफोर्स पर 3-0 से जीत हासिल की। अब 18 अगस्त को होने वाले मुकाबले में मणिपुर की पदार्पण कर रही टीआरएयू एफसी के खिलाफ ड्रा भी ग्रुप डी से उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगा। एफसी गोवा की टीम भी चेन्नई सिटी एफसी पर 2-1 की जीत से ग्रुप सी से सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है। गोवा की टीम अब रीयल कश्मीर एफसी के साथ छह छह अंक लेकर बराबरी है और 17 अगस्त को आने वाला नतीजा ग्रुप सी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम तय करेगा।