Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत के लिए खतरा बना यह खिलाड़ी 

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है,लेकिन वेस्टइंडिज दौरे पर पंत ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकें। पंत के इस खराब प्रदर्शन के कारण टेस्ट सीरीज में उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को मौका दिया जा सकता है। पंत को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भरपूर मौका दिया जा रहा है,लेकिन पंत इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं।

अगर पंत के प्रदर्शन में सुधार नहीं होता हैं तो वनडे टीम से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। विराट कोहली ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड एकादश के खिलाफ शनिवार से भारतीय टीम तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

इन गेंदबाज ने केवल 66 मैच खेलकर तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड

पंत ने वनडे सीरीज में भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उनको कई पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है। इसके साथ वनडे में श्रेस अय्यर ने दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करके नंबर चार की दावेदारी पेश की है।



Herald