Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेतेश्वर पुजारा के रूप में पहला टेस्ट विकेट लेकर अच्छा लगा: रहकीम कॉर्नवॉल 

किंग्स्टन 
वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवॉल ने कहा कि अपने पदार्पण टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया और मुकाबले के पहले दिन 27 ओवर में सिर्फ 69 रन दिए। इस ऑफस्पिनर ने अपने तीसरे ही ओवर में ही पुजारा का अहम विकेट ले लिया। कॉर्नवॉल ने कहा, ‘पहले टेस्ट विकेट के रूप में उन्हें आउट करके अच्छा महसूस हुआ। यह वैसे कोई नई बात नहीं थी, लेकिन फिर भी मुझे अच्छा लगा।’ उन्होंने कहा, ‘पदार्पण करना अच्छा अहसास था। मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी होती है। मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और गेंद सही लाइन-लेंथ में डालनी होगी।’