Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कभी इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ जुड़ा था सचिन तेंदुलकर का नाम

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेटरों का नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुडऩा आम बात हो गई है। कई खिलाडिय़ों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर भी रहा है। इसमें से कुछ तो उनके साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं।

अगले साल क्रिकेट में वापसी करेगा ये भारतीय तेज गेंदबाज, रह चुका है विश्व चैम्पियन टीमों का हिस्सा

इस संबंध में एक खिलाड़ी का नाम जानकार तो आपको बहुत ही हैरानी होगी है। रोचक बात ये है कि भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ नाम जुड़ा था।

1993-94 में जब सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी, उस समय उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर से जुड़ा था। हालांकि एक समय देश के सबसे हॉट बैचलर्स में शुमार किए रहे सचिन तेंदुलकर ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें गलत बताया था।

टेस्ट सीरीज में धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली!

बाद में सचिन ने पेशे से डॉक्टर अंजली मेहता से विवाह किया। बताया जाता है कि इन दोनों के बीच पहली नजर में ही प्यार हो गया था। दोनों की बीच लगभग तीन सालों तक मोहब्बत का सिलसिला चला था, जिसके बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं लगी थी।