खेल। अब भारतीय कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सहित पूरी टीम को पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम राठौड़ बल्लेबाजी के गुर सिखाएंगे।
केवल दो दिनों में ही टूट गया टी-20 का ये विश्व रिकॉर्ड, इस अनजाने क्रिकेट ने खेली तूफानी पारी
टीम इंडिया की ओर से केवल छह टेस्ट और सात वनडे खेलने वाले पचास वर्षीय विक्रम राठौड़ के अब संजय बांगड़ के स्थान पर भारतीय टीम के नए बल्लेबाजी कोच बनने की पूरी संभावना है। जबकि भरत अरुण और आर श्रीधर क्रमश: गेंदबाजी और फिल्डिंग कोच के पद पर बने रहेंगे।
एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयनसमिति ने बल्लेबाज कोच के लिए तीन नामों की सिफारिश की है। इस पद के लिए संजय बांगड़, इंग्लैंड के मार्क रामप्रकाश और विक्रम राठौड़ की नाम की सिफारिश की गई है। इन तीनों में राठौड़ को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
कभी इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ जुड़ा था सचिन तेंदुलकर का नाम
विक्रम राठौड़ ने भारत की ओर से 6 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 7 वनडे मैचों में 193 रन और 6 टेस्ट मैचों में 131 रन बनाए थे।बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी ने इस संबंध में कहा कि पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम राठौड़ को पर्याप्त अनुभव है और हमें कोच के रूप में उनके कौशल पर पूरा विश्वास है।