Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इरफ़ान पठान और सपोर्ट स्टाफ को कश्मीर छोड़ने को कहा गया

श्रीनगर
आतंकवादियों की धमकियों के मद्देनजर सरकार की सलाह के बाद जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम के क्रिकेटर इरफ़ान पठान और अन्य सपोर्ट स्टाफ को जल्द से जल्द राज्य से चले जाने को कहा गया है। देश के विभिन्न भागों से यहां मौजूद लगभग 100 क्रिकेटरों को भी घाटी को जल्द छोड़ने के लिए कहा गया है। इस बीच जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ ने विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के अभ्यास सत्रों सहित सभी क्रिकेट गतिविधियां निलंबित करने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर टीम के साथ खिलाड़ी और मेंटर के रूप में जुड़े पठान, कोच मिलाप मेवाड़ा और ट्रेनर सुदर्शन वीपी रविवार को घाटी छोड़ देंगे। सूत्रों ने कहा कि पठान और अन्य सपोर्ट स्टाफ को जम्मू-कश्मीर छोड़ने की सलाह दी गयी है।