Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिवाजी पार्क में गुजरा है इस क्रिकेटर का बचपन,

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल और पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी एक साथ एक ही फिल्म कभी अजनबी में साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में सैयद किरमानी के खलनायक के साथ नायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता संदीप पाटिल थे, और यह उनकी एकमात्र फिल्म थी। निर्माता द्वारा यह एक अलग प्रयोग था जिसमें दो पूर्व क्रिकेटर एक साथ अभिनय कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। पाटिल ने इसके बाद किसी अन्य फिल्म में अभिनय नहीं किया।

संदीप मधुसूदन पाटिल का जन्म 18 अगस्त 1956 को एक मराठी परिवार मेंं हुआ था। संदीप पाटिल केन्या के पूर्व राष्ट्रीय टीम के कोच भी रह चुके हैं, पाटिल की कोचिंग में ही केन्या 2003 वल्र्ड कप में वल्र्ड कप खेली थी। वह इंडियन क्रिकेट लीग में मुंबई चैंप्स के कोच थे, उन्हें बीसीसीआई द्वारा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। जो डेव व्हाटमोर की प्रतिकृति है। उन्हें 2012 में बीसीसीआई की चयन समिति के नए प्रमुख के रूप में भी नियुक्त हो चुके हैं।
उनके पिता, मधुसूदन पाटिल एक पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर, राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी और टेनिस और फुटबॉल के कुशल खिलाड़ी थे। वह बॉम्बे में शिवाजी पार्क क्षेत्र में पले-बढ़े, बालमोहन विद्यामंदिर और रामनारायण रुइया कॉलेज में पढ़े और पाटिल ने अंकुश अन्ना वैद्य से प्रशिक्षण लिया था।



Herald