Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रणीत और प्रणय दूसरे दौर में

बासेल
16वीं वरीयता प्राप्त बी साई प्रणीत और गैर-वरीय एचएस प्रणय ने सोमवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।  प्रणीत ने कनाडा के जैसन एंथनी हो-श्यू को 39 मिनट में 21-17, 21-16 से पराजित किया जबकि प्रणय ने फिनलैंड के एतू हिनो को 59 मिनट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 17-21, 21-10, 21-11 से हराया। प्रणय ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम आसानी से जीत लिए। महिला युगल में जे मेघना और पूर्विशा एस राम की भारतीय जोड़ी ने ग्वाटेमाला की जोड़ी डायना सोतो और निक्ते सोतोमेयर को 28 मिनट में 21-10, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में स्थान बना लिया।