Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में गेल तोड़ेंगे ब्रायन लारा के ये दो बड़े रिकॉर्ड!

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के पास भारत के खिलाफ रविवार पोर्ट ऑफ स्पेन में होने वाले दूसरे वनडे में महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के दो रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर इस बल्लेबाज ने पेश किया टेस्ट टीम के लिए दावा, तोड़ दिया गंभीर का ये 17 साल पुराना रिकॉर्ड

तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही क्रिस गेल 300 वनडे खेलने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही गेल अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस भारतीय गेेंदबाज ने हैट्रिक सहित झटके 6 विकेट

इस मैच में गेल के पास ब्रायन लारा का वनडे में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने रिकॉर्ड भी तोडऩे का मौका होगा। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए गेल को अब केवल नौ रनों की जरुरत है।

लारा ने 299 वनडे मैचों में 10397 रन और गेल ने 299 मैचों में 10405 रन बनाए हैं। यह क्रिस गेल के अन्तरराष्ट्रीय करियर की अन्तिम सीरीज हो सकती है। इसके बाद वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।