Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के लिए भारतीय हॉकी टीमें जापान रवाना

बेंगलुरु
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें जापान के टोक्यो में 17 अगस्त से होने वाले ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में हिस्सा लेने के लिए रविवार को यहां से रवाना हो गयी। नवम्बर में होने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर के लिहाज से यह टेस्ट इवेंट काफी महत्वपूर्ण है। इस ओलम्पिक टेस्ट इवेंट भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला मेजबान जापान, न्यूजीलैंड और मलेशिया से होगा जबकि महिला टीम आॅस्ट्रेलिया, चीन और जापान से खेलेगी। पुरुष टीम का पहला मैच मलेशिया से होगा जबकि महिला टीम मेजबान जापान से खेलेगी।