Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट में विराट कोहली बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अन्तिम टेस्ट मैच कल से किंगस्टन में शुरू होगा। टीम इंडिया के आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे मैच में विराट कोहली के पास तीन रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने मौका होगा।

सेरेना ने इस रूसी सुन्दरी को 20वीं बार दी शिकस्त, सुमित ने फेडरर के खिलाफ अपने प्रदर्शन से किया सभी को हैरान

अगर इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। अभी तक विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 27-27 टेस्ट मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत विराट कोहली की कप्तानी में भारत की 28वीं जीत होगी।

खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है इन क्रिकेटरों की गर्लफ्रेंड

शतकीय पारी खेलने के साथ ही विराट टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक ये रिकॉर्ड विराट और रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है। दोनों ने ही अपनी कप्तानी में 19-19 शतक लगाए हैं।वहीं विराट कोहली इस मैच में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (25) को पीछे छोड़ देंगे। विराट के नाम भी अभी टेस्ट क्रिकेट में 25 शतक दर्ज है।