Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशेज सीरीज: बर्न्‍स के शतक से पहले टेस्ट में इंग्लैंड का पलड़ा भारी

खेल डेस्क।ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 284 के स्कोर से केवल 17 रन पीछे है।

INDvsWI: पहले T20 मैच में ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंग XI

दूसरे दिन का खेल इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम रहा ​है और टीम के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच अपने करियकर का पहला शतक जड़ दिया है। बर्न्‍ अभी 125 रन बनाकर नाबाद है और उनके साथ बेन स्टोक्स 38 रन बनाकर नाबाद हैं।

स्टीव स्मिथ ने तोड़ दिया विराट और सचिन का ये रिकॉर्ड

स्टोक्स के साथ बर्न्‍स ने स्टोक्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर चुके हैं और तीसरे दिन अगर यह साझेदारी बढ़ती है तो ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला था।

Ashes 2019: पहले टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की लाज



Herald