खेल डेस्क। टी-20 सीरीज में मेजबान टीम का सफाया करने के बाद अब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य आज से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज को धूल चटाने की होगी।
इस कामचलाऊ गेंदबाज ने टी-20 में बना डाला ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग असंभव
वहीं इस सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। विराट कोहली इस सीरीज में अगर 19 रन बना लेंगे तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का पाक बल्लेबाज जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। विराट कोहली ने अब तक विंडीज के खिलाफ 1912 रन बनाए हैं। जबकि जावेद मियांदाद ने 1930 रन बनाए हैं।
इस टूर्नामेंट के बाद मैदान पर दिखाई नहीं देंगे ब्रैंडन मैकुलम, टी-20 क्रिकेट में बना चुके हैं लगभग दस हजार रन
भारतीय कप्तान के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाने का मौका होगा। कोहली ने यहां पर 12 मैचों में 556 रन बनाए हैं। दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रामनरेश सरवन के नाम दर्ज है। उन्होंने 17 मैचों में 700 रन बनाए हैं।
कोहली के पास भारत और वेस्टइंडीज के बीच कैरेबियाई धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। अभी तक ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से कोहली और डेसमंड हेंस के नाम दर्ज है। इन दोनों खिलाडिय़ों ने अभी तक दो-दो शतक लगाए हैं।