खेल डेस्क। टी-20 और वनडे सीरीज में एक तरफा जीत हासिल करने के बाद अब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य मेजबान वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने करने का होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के इन तीन पूर्व कप्तानों ने कम उम्र में ही कर ली थी शादी, पहले का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने में सफल रही तो विराट कोहली क्रिकेट के इस सबसे बड़े फॉर्मेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान बन जाएंगे।
2-0 के अंतर से टेस्ट सीरीज अपने नाम करने पर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम की जीत की संख्या 28 हो जाएगी। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट में 27 में जीत हासिल की थी। वहीं विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 46 टेस्ट मैचों में से भारतीय टीम को 26 में जीत दिलाई है।
अब विराट ने मैदान के बाहर तोड़ा सचिन का ये रिकॉर्ड
वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने के मामले में भी तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। इस मामले में पहले स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी(60) और दूसरे स्थान पर सौरव गांगुली(49) हैं।