Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाहिड़ी ने विनधाम चैम्पियनशिप में कट हासिल किया

ग्रीन्सबोरो (अमेरिका)
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने शुक्रवार को विनधाम चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में बोगी रहित तीन अंडर 67 का कार्ड खेलकर संयुक्त 38वें स्थान के साथ कट हासिल किया। लाहिड़ी ने पहले दौर में बोगी रहित तीन अंडर 67 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर छह 134 का है। कोरिया के बेयोंग हुन अन दूसरे दौर में पांच अंडर का कार्ड खेलकर तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने पहले दौर में आठ अंडर 62 कार्ड खेला था।