Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रैड हैडिन सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच बने

नयी दिल्ली
आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन सोमवार को आईपीएल फें्रचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच नियुक्त किए गए। हैडिन टीम में इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस के साथ काम करेंगे जिन्हें पिछले महीने मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। बेलिस ने टाम मूडी की जगह ली है। बेलिस और हैडिन के पास आईपीएल में कोंिचग का अनुभव है। दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम किया है लेकिन अलग-अलग समय में। टीम ने ट्वीट कर बताया कि आॅस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान और 2015 विश्व कप विजेता ब्रैड हैडिन को सनराइजर्स हैदराबाद का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। सनराइजर्स की टीम 2016 में आईपीएल चैम्पियन बनी थी।