Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ पहले वनडे में क्रिस गेल नहीं तोड़ सके लारा का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ अन्तिम वनडे सीरीज खेल रहे वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गुरुवार को पहले मैच में हमवतन महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर इस बल्लेबाज ने पेश किया टेस्ट टीम के लिए दावा, तोड़ दिया गंभीर का ये 17 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में गेल को लारा का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए केवल 13 रनों की जरुरत थी, लेकिन लगातार होती बारिश के कारण रद्द हुए मैच में वह 31 गेंदों का सामना करते हुए केवल चार रन पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए।

दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अब एकदिवसीय क्रिकेट के 299 मैचों में 10397 रन बना लिए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन है। महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भी 299 में 10405 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस भारतीय गेेंदबाज ने हैट्रिक सहित झटके 6 विकेट

इससे पहले मैच के दौरान बार-बार बारिश आती रही और अंपायरों ने बाद में मैच को रद्द घोषित कर दिया। मैच रद्द किए जाने के समय मेजबान टीम ने 13 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। इस समय एविन लुइस ने 36 गेंदों में दो चौकों को और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन और शाई होप ने नाबाद छह रन बना लिए थे।