इंटरनेट डेस्क। अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपने पिता और भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की राह पर चलते हुए मुम्बई टीम में जगह बना ली है। ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को एकदिवसीय टूर्नामेंट बापुना कप के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।
खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है इन क्रिकेटरों की गर्लफ्रेंड
विदर्भ क्रिकेट संघ की ओर से नागपुर में पांच सितंबर से शुरू होने वाले इस प्री-सीजन टूर्नामेंट में मुम्बई टीम की कप्तानी अनुभव बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है। हाल ही में आयोजित मुम्बई टी-20 लीग में खेल चुके 19 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर टीम में ऑलराउंउर की भूमिका निभाएंगे।
इस मामले में सचिन, लॉयड और यूनिस खान से आगे निकले साउथी, अब पोंटिंग के रिकॉर्ड पर है नजर
सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन उस अंडर-19 भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं जिसने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेली थी। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ी आदित्य तारे और सरफराज खान भी शामिल हैं।
टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभम रंजन, रौनक शर्मा, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, आदित्य तारे, जय बिस्ता, सरफराज खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अर्टडे, आकिब कुरैशी, क्रुतिक हनगावदी।