Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोवा ने आई लीग चैंपियन चेन्नई को हराया

कोलकाता
एफसी गोवा डेवलपमेंट टीम ने आई लीग चैंपियन चेन्नई सिटी टीम को बुधवार को 2-1 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गोवा टीम की इस जीत में लिस्टन कोलासो और नेस्टर डाएस ने पहले हॉफ में गोल दागे और अपनी टीम को तीन अंक दिलाए। इस हार के साथ चेन्नई सिटी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। गोवा टीम के ग्रुप सी में छह अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर है।