खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नाम जुडऩा अब आम बात हो गई है। अभी तक युवराज सिंह, विराट कोहली और जहीर खान सहित कई क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है। युवराज सिंह, विराट कोहली और जहीर खान तो इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ विवाह भी कर लिया है।
अब भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल का भी अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ गया है। इन क्रिकेटरों का जिन अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा है वह खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है।
जसप्रीत बुमराह: भारत के यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस समय दक्षिण भारतीय फिल्म की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन से जोड़ा जा रहा है।
हार्दिक पांड्या: भारत के दिग्गज ऑलराउंडरों में शूमार हार्दिक पांड्या का नाम अभी तक कई खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ चुका है। अब उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों अभी रिलेशन में हैं।
केएल राहुल: भारत की टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे केएल राहुल का नाम बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है के राहुल और आथिया दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।