Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर टीम इंडिया के कोच बने रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बार फिर से रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच चुना है। BCCI ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवि शास्त्री के कोच बनने की जानकारी दी और कहा कि वह टी-20 वर्ल्ड कप-2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच के पद पर बने रहेंगे।

तीसरे वनडे में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए 6 नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। आखिरकार कपिल देव के नेतृत्व वाली सीएसी में रवि शास्त्री के नाम पर ज्यादा विश्वास जताया। कोहली के कारण शास्त्री को कोच पद मिलना थोड़ा आसान हुआ है।

रवि शास्त्री के रहते हुए भारतीय टीम ने अभी तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है और इस वजह से उनकी जमकर आलोचना भी होती है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रवि शास्त्री का कोच बनाना लगभग पहले से ही तय था।

ENG vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को किया 258 रनों पर ढेर



Herald