Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रजीना और सुरोजित जनियर भारतीय वुशू टीम में

नयी दिल्ली
दिल्ली के दो खिलाड़ियों रजीना तमांग और सुरोजित सरदार को जूनियर भारतीय वुशु टीम में चुना गया है। दोनों ही खिलाड़ी 16 से 24 अगस्त तक ब्रुनेई दारुस्सलाम होगी में होने वाली दसवीं जूनियर एशियन वुशू प्रतियोगिता मैं भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। रजीना तमांग और सुरोजित सरदार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता है और कई वर्षों से लगातार  राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत रहे हैं। दो खिलाड़यिों के साथ दिल्ली के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज कुमार को भारतीय वुशू  टीम कोच के रूप में चुना गया है। सुरोजित सरदार का यह पहला अंतरराष्ट्रीय अनुभव होगा जबकि रजीना तमांग वर्ष 2016 से लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। रजीना तमांग ने 2016 और 2018 की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया है और वर्ष 2017 की जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता है। दोनों ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उम्मीद है कि देश को पदक दिलाएंगे और दिल्ली और देश का नाम रोशन करेंगे। दिल्ली वुशू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भारतीय टीम और दिल्ली के दोनों खिलाड़यिों को शुभकामनाएं दी।