Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: रहाणे-राहुल की पारी से संभला भारत, स्टंप्स तक स्कोर 203/6

नई दिल्ली
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने  पहले दिन का खेल खत्म होने तक 68.5 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 203 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा (3 रन) और ऋषभ पंत (20 रन) क्रीज पर हैं.

लोकेश राहुल (44) और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की उपयोगी साझेदारी हुई. इसके बाद रहाणे और हनुमा विहारी ने 82 रनों की साझेदारी कर संघर्ष कर रही टीम को संकट से उबारा. रहाणे 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विहारी ने 32 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने तीन विकेट हासिल किए. शेनॉन गैब्रियल को दो विकेट मिले.

भारत के लिए मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे. पांचवें ओवर में केमार रोच ने टीम इंडिया को दो झटके दे दिए. रोच ने मयंक अग्रवाल को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट करा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई. अग्रवाल 5 रन बनाकर आउट हुए.

चेतेश्वर पुजारा को भी रोच ने विकेट के पीछे शाई होप के हाथ कैच करा पवेलियन लौटा दिया. पुजारा 2 रन बनाकर आउट हुए. आठवें ओवर में कप्तान विराट कोहली भी आउट हो गए. कोहली को शेनॉन गैब्रिएल ने शमाराह ब्रूक्स के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया. कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल (44) अपने अर्धशतक से चूक गए. उन्हें रोस्टन चेस ने आउट कर भारत को चौथा झटका दे दिया.

इसके बाद रहाणे और हनुमा विहारी ने 82 रनों की साझेदारी कर संघर्ष कर रही टीम को संकट से उबारा. रहाणे 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विहारी ने 32 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने तीन विकेट हासिल किए. शेनॉन गैब्रियल को दो विकेट मिले.

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. दोनों पारी की शुरुआत करेंगे. ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और उमेश यादव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. मेजबान वेस्टइंडीज के लिए शमाराह ब्रूक्स अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. मेजबान टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर रही है.

सीमित ओवरों के प्रारूप में दमदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की नजर आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत के साथ शुरुआत कर 60 अंक हासिल करने पर होगी.

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल हैं. हर सीरीज के 120 अंक होंगे. दो मैचों की सीरीज में एक मैच के 60 अंक होंगे तो तीन मैचों की सीरीज में एक मैच के 40 अंक होंगे. टाई से आधे अंक मिलेंगे, जबकि ड्रॉ पर 3:1 के अनुपात में बांटा जाएगा.

टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान विराट कोहली को उम्मीद होगी कि ये दोनों बल्लेबाज पहले टेस्ट मैच में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखें.

भारतीय टीम फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 टीम है और शीर्ष पायदान पर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी. वनडे एवं टी-20 सीरीज में करारी हार झेलने के बाद मेजबान टीम का मनोबल नीचा है. अनुभव भी भारतीय टीम के पक्ष में है.

कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार दो शतक लगाए, वह टेस्ट मैच में अगर एक और शतक जड़ते हैं तो एक कप्तान के रूप में शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग की बराबरी कर लेंगे. कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में कुल 18 टेस्ट शतक जड़े हैं, जबकि पॉटिंग के नाम 19 शतक हैं.

मैच से पहले कोहली ने कहा, 'खेल बहुत अधिक प्रतिस्पर्धी होने जा रहा है और यह आपके द्वारा खेले जाने वाले टेस्ट मैचों को महत्वपूर्ण बनाता है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सही समय पर उठाया गया सही कदम है.'