Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI : कब और कहां देखें पहला T-20 मैच

लॉडरहिल (फ्लोरिडा)
भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच के साथ करेगी. शनिवार को फ्लोरिडा में पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. दोनों के बीच अब तक 11 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 5 मैच जीते हैं, वेस्टइंडीज ने भी इतने ही मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि इस टी-20 सीरीज के साथ ही उनकी टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर देगी. टी-20 विश्व कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है. विंडीज इस समय मौजूदा टी-20 चैम्पियन है. ऐसे में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के साथ ही टीम इंडिया अपनी विश्व कप तैयारियां शुरू करने पर ध्यान दे रही है.

भारत को हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. कोहली ने फ्लोरिडा में मैच से पहले कहा कि टीम अब उस सदमे से बाहर निकल चुकी है और अपने आप को दोबारा तैयार करने में लगी है.

कप्तान कोहली ने कहा, 'विश्व कप से बाहर होने के बाद के कुछ दिन हमारे लिए बेशक काफी मुश्किल थे. हर सुबह उठकर उसी चीज की याद आना दुखद था, लेकिन हम पेशेवर हैं, हमें आगे बढ़ना होता है. हम आने वाले दिनों में जो जरूरी है उस पर ध्यान दे रहे हैं, अतीत पर नहीं.'