Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने किया टेस्ट टीम का ऐलान

खेल डेस्क।22 अगस्त से भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कप्तान जेसन होल्डर की वापसी हुई है तो गेल को इस टीम में जगह नहीं मिली है। इसके साथ वेस्ट इंडीज-ए टीम के लिए कप्तानी करने वाले शमराह ब्रूक्स को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाकर इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया गौतम गंभीर का ये रिकॉर्ड


दो मेचों की टेस्ट सीरीज का पहला 22 अगस्त से एंटीगा में और दूसरा टेस्ट मैच जमैका में 30 अगस्त को खेला जाएगा। वेस्ट इंडीज ने 13 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर क्रेग ब्रैथवेट को भी शामिल किया है।

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम

जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट, डैरेन ब्रावो, शमराह ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, राहकीम कॉर्नवाल, शाने डाउरिच, शेनन गैब्रियल, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप, कीमो पॉल, केमर रोच।

Ashes 2019: पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम का ऐलान

भारतीय टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।



Herald