Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में अब दिल्ली की ओर से खेलेगा मुम्बई का ये स्टार खिलाड़ी

खेल डेस्क। युवा स्पिनर मयंक मार्कंडेय अब इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। चार बार की चैम्पियन मुम्बई ने इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स को दे दिया है।साल 2017 में मुंबई की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक मार्कंडेय अब अगले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर खेलते नजर आएंगे।

टी-20 सीरीज में इन खिलाडिय़ों को साबित करनी होगी अपनी उपयोगिता

युवा स्पिनर मयंक मर्कंडेय को इस साल के आईपीएल सीजन में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला था। इस बार उनके स्थान पर राहुल चाहर को अधिक मौके दिए गए। अब मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अदलाबदली करते हुए मयंक के स्थान पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल किया है।

अब रोहित शर्मा टी-20 में तोड़ेंगे गेल का ये विश्व रिकॉर्ड!

इस बात की जानकारी मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम मयंक मार्कंडेय को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वहीं आकाश अंबानी ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड का मुम्बई इंडियंस टीम में स्वागत किया है।