Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PKL 2019 : लगातार 4 जीत के साथ जयपुर तालिका में शीर्ष पर, पटना पाइरेट्स को 34-21 से हराया

पटना    
जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में सातवें सीजन के पटना लेग में विजयी शुरुआत करते हुए पूर्व चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-21 से हराकर लीग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

जयपुर की चार मैचों में यह लगातार चौथी जीत है और अब वह 20 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। पटना की चार मैचों में यह दूसरी हार है और वह 11 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम पहले हाफ के बाद 15-9 से आगे थी।

टीम ने दूसरे हाफ में भी बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए तीन बार की चैंपियन पटना को उसके घर में करारी मात दी। जयपुर की तरफ से दीपक नरवाल और संदीप धुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: नौ और आठ अंक हासिल किए।

पटना की तरफ से कप्तान प्रदीप नरवाल ने नौ अंक लिए। जयपुर ने रेड से 12, टैकल से 17, ऑलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक लिए। पटना की टीम ने रेड से 12, टैकल से सात और दो अतिरिक्त अंक जुटाए।