Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PKL 2019: बेंगलुरु बुल्स ने जयपुर पिंकपैंथर्स को 41-30 से हराया

नई दिल्ली    
रोहित कुमार के प्रभावशाली प्रदर्शन से मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में रविवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-30 से हराया। रोहित ने मैच में 13 रेड अंक बनाये जिससे बेंगलुरु ने पहले सत्र के विजेता को करारी शिकस्त दी। रोहित ने इसके साथ ही इस सत्र में अपने कुल अंकों की संख्या 50 पर पहुंचा दी है लेकिन बुल्स ने डिफेंडर महेंद्र सिंह, सौरभ नंदाल और मोहित सहरावत के प्रदर्शन से भी जीता।

वहीं प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-7 के एक अन्य मुकाबले में 'सुपर-1० के सुल्तान' बन चुके युवा रेडर नवीन कुमार (16 प्वाइंट्स) के एक और सुपर-10 के दम पर दबंग दिल्ली ने घरेलू चरण के अपने दूसरे मैच में रविवार को यूपी योद्धा को 36-27 से हरा दिया।
 
दिल्ली की टीम इस सीजन में घर में लगातार दो मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत के बाद टीम नौ मैचों में सात जीत के साथ 39 अंक लेकर अंक तालिका में फिर शीर्ष पर पहुंच गई है। यूपी की 1० मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम 10वें नंबर पर है।

दबंग दिल्ली की टीम यहां त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले के हाफ टाइम तक 15-11 से आगे थी। मेजबान टीम ने इसके बाद दूसरे हाफ में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत अपने नाम कर ली।