Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs IND; 2nd Test: बीमार हुए विवियन रिचर्ड्स तो बोले- गेंदबाजों से नहीं लेकिन प्रकृति से हार गया

किंग्स्टन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व विश्लेषण के सीधे प्रसारण के दौरान सर विवियन रिचर्ड्स बीमार हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। लेकिन लंच के बाद वह स्वस्थ होकर कॉमेंट्री बॉक्स में वापस आ गए। रिचर्ड्स आधिकारिक प्रसारक सोनी के साथ मैच से पहले और बाद में विश्लेषण कर रहे हैं।

उन्होंने मैच से पूर्व शो के दौरान बेचैनी की शिकायत की।  मैदान पर स्ट्रेचर लाया गया लेकिन वह दो वालंटियर्स की मदद से बाहर चले गए। यह पता चला है कि अत्यधिक उमस के कारण रिचर्ड्स डीहाइड्रेशन के शिकार हो गए। उन्हें एहतियातन जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें फिलहाल वेस्ट इंडीज की ड्रेसिंग रूप में चिकित्सा सेवा दी जा रही है।

खेल के दूसरे सत्र में वह कॉमेंट्री बाक्स में वापस लौटे। उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कहा, 'दुनिया भर के सभी प्रशंसकों को मैं कहना चाहता हूं कि मैं ठीक हो गया हूं। मैं ठीक हूं और मैं (कॉमेंट्री करने के लिए) लौट आया हूं। दुनिया का कोई भी गेंदबाज मेरे साथ ऐसा नहीं कर पाया, जो कि प्रकृति (गर्मी) द्वारा किया गया। हमें प्रकृति का सम्मान करना होगा।'