खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैच में एक भारतीय महिला क्रिकेटर ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज: ये रहे शीर्ष पांच गेंदबाज
मंगलवार को खेले गए इस मैच के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने सबसे कम उम्र में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के मामल में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
इस स्थान पर पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज खेलने को तैयार है भारत, सीओए प्रमुख विनोद राय ने कही ये बात
तेंदुलकर ने 16 साल 238 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज किया था। रिकॉर्ड गार्गी बनर्जी के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1978 में 14 साल 165 दिन की उम्र में एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
हालांकि शेफानी भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाली खिलाड़ी बन गई है। शेफाली वर्मा इस मैच में खाता भी नहीं खोल सकी। भारत ने ये मुकाबला 11 रन से अपने नाम किया।