Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप क्वालिफायर में भारत का पहला मुकाबला तुर्कमेनिस्तान से

मुंबई
भारत 2020 एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप क्वालिफायर में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ करेगा। मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिज का मानना है कि भारतीय टीम ने अपने पहले मैच के लिए रणनीति बना ली है। भारत को ग्रुप बी में तुर्कमेनिस्तान, बहरीन और मेजबान उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है।

फर्नांडिज ने कहा, ‘यह एएफसी क्वालिफायर के सबसे कड़े ग्रुप में से एक है। हम इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। हमें पता है कि किसी भी मैच में वांछित नतीजे हासिल करना आसान नहीं होगा लेकिन हमारा मानना है कि अगर हम अपनी क्षमता के अनुसार खेले तो इस ग्रुप से आगे बढ़ सकते हैं।’