Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी इस लकी घड़ी के साथ नडाल ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

खेल डेस्क। स्पेन के राफेल नडाल ने सोमवार को न्यूयॉर्क में साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन अपने नाम किया। उन्होंने खिताबी मुकाबले में रूस के दानिल मेदवेदेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर चौथी बार इस खिताब पर कब्जा किया। 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल अब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड तोडऩे से केवल दो कदम दूर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा, इस क्रिकेटर पर गिरेगी गाज!

इस जीत के बाद एक बार फिर से नडाल सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने का एक अन्य कारण भी है। नडाल फाइनल में लगभग पांच करोड़ रुपए की घड़ी पहनकर खेले थे। बताया जाता है कि इस घड़ी की कीमत 72500 डॉलर है।

तो इन्हें टीम इंडिया में मिलेगा कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा वेतन

इस घड़ी को वह खुद के लिए लकी मानते हैं। बताया जाता है कि नडाल की ये घड़ी रिचर्ड मिल कंपनी द्वारा बनाई गई चुनिंदा घडिय़ों में से एक है। रिचर्ड मिल कंपनी ने विश्व में ऐसी केवल 50 घडिय़ां ही बनाई है जो बहुत ही कम लोगों के पास मौजूद हैं।