Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल ने टी-20 में लगाया 22वां शतक, मैच में की छक्कों की बरसात

खेल डेस्क। भले ही वेस्टइंडीज के क्रिस गेल कुछ ही दिनों बार चालीस साल के होने वाले हो, लेकिन इस क्रिकेटर के बल्ले का तूफान अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

टेनिस की नई सनसनी बियांका एंड्रेस्क्यू की कातिल अदाएं देख उड़ जाएंगे आपके होश

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज ने मंगलवार को अपने टी-20 क्रिकेट करियर का 22वां शतक लगाया, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। कैरेबियन प्रीमियर लीग के सैंट कीट्स के वॉर्नर पॉर्क पर खेले गए इस मैच में क्रिस गेल ने 62 गेंदों पर 7 चौकों और 10 छक्कों की सहायता से 116 रन की तूफानी पारी खेली।

टेनिस कोर्ट से फैशन रैंप पर अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना ने दिखाया जलवा

उनकी इस पारी की सहायता से जमैका तलावाहस 20 ओवर में चार विकेट पर 241 का रिकॉर्ड स्कोर बनाने में सफल रही। टीम की ओर से केडविक वॉल्टन ने भी 73 रन की पारी खेली। हालांकि इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी गेल की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैंट कीटंस ऐंड नेविस पैट्रिऑट ने डेवन थॉमस (71), एविन लुईस (53), लॉरी इवांस (41) की शानदार पारियों की सहायता से 18.5 ओवर में छह विकेट पर 242 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।