खेल डेस्क। भले ही रविवार को खेले गए टी-20 मैच में श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में उसके सबसे अनुभवी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा ने टी-20 क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।
इशांत शर्मा ने तोड़ा महान ऑलराउंडर कपिल देव का ये रिकॉर्ड, बने एशिया के बादशाह
इस मुकाबले में मलिंगा न्यूजीलैंड के कॉलिन डि ग्रैंडहोम को बोल्ड करने के साथ ही टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मलिंगा ने चार ओवर में 23 देकर दो विकेट झटके।
क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने वाले इन क्रिकेटरों ने अपनी सुरीली आवाज से भी जीता है लोगों का दिल
श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम क्रिकेट के सबसे छोटे इंटरनेशनल फॉर्मेंट में ज्यादा 99 विकेट दर्ज हो गए हैं। आफरीदी ने 98 विकेट लिए हैं। मलिंगा ने ये उपलब्धि अपने 74वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की। अब उनके पास टी-20 क्रिकेट में सौ विकेट पूरे करने का मौका होगा। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 72 मैचों में 88 विकेट झटके हैं।