Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर्सः ओमान ने भारत को 2-1 से हराया

नई दिल्ली
कप्तान सुनील छेत्री (24वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाने के बावजूद भारत को 2022 फीफा विश्व कप क्वालिफायर के अपने पहले मैच में ओमान से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की 87वें नंबर की ओमान की टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए राबिया अलावी अल मंधार (82वें,  89वें मिनट) के अंतिम आठ मिनट में दागे दो गोल से जीत दर्ज की।

दुनिया की 103वें नंबर की भारतीय टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले हाफ में दबादबा बनाया जिसका फायदा उसे 24वें मिनट में छेत्री के गोल के रूप में मिला। सक्रिय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच दूसरे शीर्ष स्कोरर 35 वर्षीय छेत्री का यह 72वां अंतरराष्ट्रीय गोल है।

हालांकि जब लग रहा था कि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रहेगी तब मंधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम पर बने दबाव का फायदा उठाते हुए दो गोल दागकर ओमान को जीत दिला दी।