Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा ने 2022 कतर विश्व कप का लोगो जारी किया

दोहा (कतर)    
फीफा और कतर की आयोजक समिति ने 2022 में होने वाले विश्व कप के लिए आधिकारिक लोगो का अनावरण किया है। दोहा में जब मंगलवार शाम को घड़ी की सूई ने 8:22 बजाए तब विशाल स्क्रीनों पर एक लोगो उभरा। यह लोगो कतर की बड़ी इमारतों और 24 अन्य देशों में देखा गया।

फीफा ने एक बयान में कहा, “लोगो पर बने कर्व रेगिस्तान के टीलों के बढ़ने और गिरने का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि लूप नंबर-8 को दशार्ता हैं, जो दशार्ता है कि आठ स्टेडियमों में ये मुकाबले खेले जाएंगे। इस पर एक इनफिनिटी चिन्ह भी बना हुआ है जो टूनार्मेंट के नेचर को दशार्ता है।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लोगो की शेप विश्व कप की ट्रॉफी जैसी है। लोगो को दोहा से लेकर कुवैत और मोरक्को की कई इमारतों पर दशार्या गया।

हालांकि, इस आयोजन में सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र शामिल नहीं थे क्योंकि इन सभी देशों ने 2017 में कतर के साथ राजनयिक संबंधों को समाप्त कर दिए थे और गैस-समृद्ध राष्ट्र के साथ व्यापार एवं परिवहन का भी बहिष्कार किया।

इसके अलावा, विश्व कप का लोगो न्यूयॉर्क, ब्यूनस आयर्स, साओ पाउलो, सैंटियागो, मेक्सिको सिटी, जोहान्सबर्ग, लंदन, पेरिस, बर्लिन, मिलान, मेड्रिड, मॉस्को, मुंबई, सियोल और तुकीर् के 10 जिलों में दिखा।

आगामी विश्व कप यहां सर्दियों में खेला जाएगा। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, क्योंकि कतर की गर्मी खिलाड़ियों के मैच खेलने के अनुकूल नहीं है।