Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी-20 मैच से पहले दर्शकों के लिए आई ये बुरी खबर

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज रविवार से शुरू होगी। इस सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

ऐसा हुआ तो टूट जाएगा रोहित शर्मा को ये सपना

हालांकि इस मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। इस मैच में बारिश व्यवधान डाल सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में मैच से दो दिन पहले ही तेज बारिश शुरू होनी की संभावना व्यक्त की गई है, जो तीसरे दिन भी जारी रह सकती है। वैसे तो यहां पर पांच दिन तक कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 72.15 की औसत से रन बनाने वाले इस युवा क्रिकेटर को मिली भारतीय टेस्ट टीम में जगह

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली इस टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 18 सितंबर को मोहाली में और तीसरा व अंतिम मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज के लिए भारत के कई अनुभवी खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है।