Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टी-20 से पहले इस दिग्गज से मिली टीम इंडिया, साथ बिताया समय

 
नई दिल्ली 

नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के मुखिया और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताया.

मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम गुरुवार को बेंगलुरु पहुंची है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले टीम के कुछ खिलाड़ियों ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में अभ्यास किया.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब भारतीय क्रिकेट को दो दिग्गज मिलते हैं.' धर्मशाला में खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गया था.
 
दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से मात दी थी. तीसरे मैच में भारत की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी जबकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बराबरी करना चाहेगी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली टी-20 इंटरनेशनल में विराट ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी और एक शानदार कैच भी लपका था. विराट को इसके लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था.