Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब शिखर धवन ने टी-20 में बना दिया ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को रविवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के अन्तिम मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे।

जन्मदिन विशेष: एंब्रोस की तेज और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगता था डर

मैच में चार रन बनाते हुए शिखर धवन ने क्रिकेट के इस फार्मेट में सात हजार रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेट बन गए हैं।

उनसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। धवन ने मैच में 25 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। अब उनके 248 टी-20 मैचों में 7032 रन हो गए हैं। धवन के टी-20 अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट में 54 पारियों में 1413 रन हो गए गए हैं।

जन्मदिन विशेष: शादी से पहले ही पिता बन गए थे क्रिस गेल, जानिएं उनसे जुड़ी और भी रोचक जानकारियां

धवन टी-20 क्रिकेट में अभी तक एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। जबकि उन्होंने 53 अर्धशतक लगाए हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन रहा है।